22 May History : आज ही के दिन बछेन्द्री पाल ने माउंट एवरेस्ट को फतह कर इतिहास रचा..जानें और प्रमुख घटनाएं

👇

22 May History: इतिहास के पन्नों में 22 मई का दिन भारत के लिए विशेष महत्व रखता है. यही वो दिन है, जब पहली बार किसी भारतीय महिला ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर पर देश का तिरंगा लहराया था. बछेन्द्री पाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर पहुंच कर साल 1984 में इतिहास रचा और ऐसा करने वाली पहली महिला बन गईं. पर्वतारोहण और साहसिक खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बछेन्द्री पाल (Bachendri Pal) को पद्म भूषण (Padma Bhusan) से सम्मानित किया गया.

आसान नहीं था एवरेस्ट फतह करना
एवरेस्ट पर चढ़ाई के दौरान उन्हें एक एवलॉन्च (बर्फीले तूफान) का सामना करना पड़ा था. इस तूफान के कारण सात हजार मीटर की ऊंचाई पर एक कैंप दब गया था. ऐसे में दल के कुछ साथियों ने चोटिल और थकान के कारण वापस लौटने का फैसला लिया। मगर बछेंद्री ने हार नहीं मानी और आगे बढ़ीं. 22 मई को आंग दोरजी( शेरपा सरदार) के नेतृत्व में दल ने एवरेस्ट को फतह कर लिया। वे इस दल में अकेली महिला थीं. इस उपलब्धि के बाद बछेंद्री पाल का नाम भारत के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया.


1960: चिली में आए भूकंप में करीब 6 हजार लोगों की गई थी जान
1960- चिली के दक्षिणी तट पर आए सबसे बड़े भूकंपों में से एक में करीब 6 हजार लोगों की मौत हो गई थी. चिली के वाल्डिविया में 9.5 की तीव्रता के भूकंप ने धरती हिलाई थी. ये दुनिया का सबसे भयानक भूकंप था. करीब 20 लाख लोग विस्थापित हुए थे. 550 मिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ था.

1936: भारत के पहले स्टेडियम की बंबई में रखी गई आधारशिला
इस तारीख का महत्व भारत के क्रिकेट मैदानों से भी है. दरअसल 22 मई, 1936 में भारत के पहले क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला मुंबई में रखी गई थी. ब्रेबोर्न स्टेडियम पर क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया का स्वामित्व है. ये दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव के पास है. इसका नाम ब्रेबोर्न इसलिए है, क्योंकि इसकी आधारशिला मुंबई के तत्कालीन गवर्नर लॉर्ड ब्रेबोर्न ने रखी थी. यहां आधिकारिक तौर पर पहला उद्घाटन मैच सात दिसंबर, 1937 को सीसीआई इलेवन और लॉर्ड टेनीसन इलेवन के बीच खेला गया था.

वानखेडे के बाद कम हुआ महत्व

क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के साथ लगातार टिकट संबंधी विवादों के कारण बॉम्बे क्रिकेट एसोसिएशन ने ब्रेबोर्न स्टेडियम से लगभग 700 मीटर की दूरी पर प्रसिद्ध वानखेड़े स्टेडियम का निर्माण किया. इसके बाद इस स्टेडियम की महत्व कम होता चला गया और इसका उपयोग केवल प्रथम श्रेणी के मैचों के लिए होने लगा.


22 मई का इतिहास

1915- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
1936- लार्ड ब्रेबॉर्न ने बम्बई (अब मुंबई) में ब्रेबॉर्न स्टेडियम की नींव रखी. ये देश का पहला स्टेडियम था.
1963- भारत के पहले ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी.
1972- पाकिस्तान ने राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र दिया.
1972- अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन मॉस्को पहुंचे. ये एक अमेरिकी राष्ट्रपति की सोवियत संघ की पहली यात्रा थी.
1984- बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी.
1988- भारत ने स्वदेश में ही विकसित अन्तरमहाद्वीपीय बालिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया.
2003- अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकम्प में दो हजार से अधिक लोग मारे गये.
2008- संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment