हॉस्टल के 5 छात्राओं ने फिनाइल पीकर की आत्महत्या की कोशिश..मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद, फिर..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/कोरबा. जिले के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक मुख्यालय स्थित सरकारी एकलव्य छात्रावास में आपसी विवाद ने एक खौफनाक मोड़ ले लिया. हॉस्टल में रहने वाली एक ही कक्षा की 5 छात्राओं ने फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की. घटना के बाद छात्रावास प्रबंधन में हडक़ंप मच गया. आनन-फानन में बीमार छात्राओं को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है.

वहीं, यह पूरी घटना बीती 25 मार्च की है मगर अब जानकारी सामने आई है. छात्रावास में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर छात्राओं के बीच आपसी कहासुनी हुई थी. बताया जा रहा है कि एक छात्रा को मोबाइल का उपयोग करते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद उसे फटकार लगी. इसी बात पर छात्राओं के बीच गुटबाजी और आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए. इस मानसिक दबाव और क्षोभ में आकर पांचों छात्राओं ने हॉस्टल में रखे फिनाइल का सेवन कर लिया.

अस्पताल में कराया गया भर्ती

दरअसल, छात्राओं की तबीयत बिगड़ते देख हॉस्टल प्रबंधन ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया. दो छात्राओं की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें हॉस्टल में ही रखा गया, जबकि तीन छात्राओं की हालत बिगडऩे पर उन्हें शाम करीब 7 बजे स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया. रात भर डॉक्टरों की निगरानी में रहने और स्थिति में सुधार होने के बाद अगले दिन उन्हें डिस्चार्ज कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया.

फिलहाल, इस घटना ने छात्रावासों में बच्चों की सुरक्षा और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. चर्चा है कि इस गंभीर मामले को दबाने की भी कोशिश की गई. गौरतलब है कि एक हॉस्टल में कुछ दिन पहले रसोइये द्वारा एक छात्र पर हमले की खबर भी सामने आई थी. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment