सावधान.! सोशल मीडिया प्लेटफार्म बना वसूली का नया जरिया..शातिर ठग CM साय के प्रमुख सचिव का फेक Facebook आईडी बनाकर मांग रहे परिचितों से पैसा

👇

Chhatisgarh News/रायपुर। फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म अब वसूली का नया जरिया बन गए हैं. इसके लिए शातिर ठग फेक आईडी का सहारा ले रहे हैं. ऐसा ही एक मामला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह से जुड़ा हुआ आया है, जिसमें शातिर फेसबुक में उनकी फेक आईडी बनाकर परिचितों से पैसे मांग रहा है।


फिलहाल, जानकारी के अनुसार, शातिर ठग ने आईएएस सुबोध सिंह का फेसबुक पर आज ही एक फेक आईडी बना डाला. न केवल आईडी बना लिया, बल्कि दो घंटे के भीतर 58 दोस्त भी बना डाले. यह सब शातिर ने परिचितों से पैसे मांगने के लिए किया था. फेक आईडी के जरिए पैसे मांगने की जानकारी मिलते ही आईएएस सुबोध सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment