सनसनीखेज मामला.! दिनदहाड़े अज्ञात बदमाश ने ज्वेलरी शॉप संचालक का बैग लेकर हुआ फरार..वारदात CCTV में कैद..जांच में जुटी पुलिस

👇

Chhatisgarh News/सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से उठाईगिरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सीतापुर में दिनदहाड़े अज्ञात बदमाश ने एक ज्वेलरी शॉप के संचालक के करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।


दिनदहाड़े जेवरात से भरा बैग लेकर हुआ फरार

जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार सुबह करीब 11:25 बजे की है। काशी विश्वनाथ ज्वैलर्स के संचालक अरुण देव रोज की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी स्कूटी के पास सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग रखा था। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी बैग लेकर फरार हो गया।



दरअसल, काशी विश्वनाथ ज्वैलर्स की दुकान सीतापुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग (NH-43) पर हाई स्कूल के पास स्थित है। दिनदहाड़े करीब 1 करोड़ रुपये के जेवरात की उठाईगिरी की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

उठाईगिरी की वारदात CCTV कैमरे में कैद

वहीं पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक संदिग्ध आरोपी बैग लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

देखिये वीडियो-

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment