मामूली विवाद में धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर युवक की हत्या..इलाके में फैली सनसनी..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhatisgarh Crime News/डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ शहर के राधिका नगर-कश्मीरी पारा इलाके में मंगलवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मामूली विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिले ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या

वहीं जानकारी के अनुसार, कश्मीरी पारा निवासी धन्नू ठाकुर (लगभग 33 वर्ष) मंगलवार रात अपने इलाके में मौजूद था। इसी दौरान करीब 9 बजे किसी मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक ही परिवार के कुछ लोगों ने उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दरअसल, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मामले में आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment