‘मुझे गाली देने वाले बच्चों को..’, PM मोदी ने देर रात जंतर-मंतर घटना पर शेयर किया नया वीडियो..युवाओं को दिया बड़ा भावुक संदेश

👇

PM Modi Video: पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो शेयर कर जंतर-मंतर घटना पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बच्चों को माफ करने, सही रास्ता दिखाने और देश के लिए मिलकर आगे बढ़ने की अपील की.
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस पूरे मामले को सिर्फ गुस्से से नहीं, बल्कि समझदारी से देखने की जरूरत है.

PM Modi Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो शेयर कर जंतर-मंतर पर हुई घटना पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि देश और दुनिया ने देखा कि कुछ बच्चों ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया, जो किसी भी समाज के लिए ठीक नहीं कही जा सकती. पीएम मोदी ने माना कि इस घटना से लोगों में नाराजगी होना स्वाभाविक है. खासकर जब बेटियों के मुंह से इस तरह के शब्द सुनाई दें, तो समाज को दुख पहुंचता है. लेकिन प्रधानमंत्री ने कहा कि इस पूरे मामले को सिर्फ गुस्से से नहीं, बल्कि समझदारी से देखने की जरूरत है.



PM मोदी बोले- बच्चों को सजा नहीं, सही रास्ता दिखाने की जरूरत

पीएम मोदी ने कहा कि बचपन में गलतियां होना नई बात नहीं है. यही उम्र सीखने और खुद को बदलने की होती है. उन्होंने कहा कि अगर कोई बच्चा गलत रास्ते पर चला गया है, तो उसे वापस सही दिशा में लाना समाज की जिम्मेदारी है. प्रधानमंत्री ने कहा सिर्फ सजा देने, अदालतों के चक्कर लगवाने या समाज से अलग कर देने से हालात नहीं बदलेंगे. उन्होंने कहा कि वह उन बच्चों को माफ करना चाहते हैं और समाज से भी अपील करते हैं कि उन्हें सुधारने का मौका दिया जाए.

मिलकर देश के लिए आगे बढ़ने का समय: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने वीडियो में आगे कहा कि गालियां कभी किसी समस्या का हल नहीं होतीं. उन्होंने एक उदाहरण देते हुए समझाया कि कई बार गलती से हम अपनी ही जीभ काट लेते हैं, खून भी निकल आता है, लेकिन हम अपने दांत नहीं तोड़ते. उसी तरह बच्चों की एक गलती की वजह से उन्हें हमेशा के लिए गलत नहीं मान लेना चाहिए. पीएम मोदी ने बच्चों से कहा कि वे अपनी गलतियों से सीखें, कुछ नया सीखें और अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ें.



PM मोदी ने देश के युवाओं से की ये अपील

वीडियो के आखिर में पीएम मोदी ने युवाओं को एकजुट होकर भारत के विकास में योगदान देने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि हर बच्चा आगे बढ़ सकता है, अगर उसे सही माहौल और सही दिशा मिले. पीएम मोदी ने दोहराया कि उनका सपना है कि देश का हर युवा अपने जीवन में सफलता हासिल करे और अपने परिवार के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन करे. उन्होंने सभी से अपील की कि नफरत और गुस्से से दूर रहकर सीखने, सुधारने और मिलकर आगे बढ़ने की सोच अपनाएं. यही मजबूत और विकसित भारत बनाने का सबसे अच्छा रास्ता है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment