निस्वार्थ प्रेम का सबसे दुखद पहलू ‘बिछड़ जाना’.! सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की दर्दनाक मौत..शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोया मालिक..देखें Video

👇

Chhatisgarh News/रायगढ़. इंसान और पालतू कुत्ते के बीच वक्त के साथ ऐसा गहरा रिश्ता बन जाता है, जो एक-दूसरे के जीने की वजह बन जाती है. लेकिन इस निस्वार्थ प्रेम का सबसे दुखद पहलू बिछड़ जाना है. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जिसे देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई.

कुत्ते के शव से लिपटकर रोया मालिक

दरअसल, रायगढ़ के कोतरा रोड थाना क्षेत्र के पास बुधवार को सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही उसका मालिक मौके पर पहुंचा. सड़क पर खून से लथपथ कुत्ते के शव से लिपटकर वह फूट-फूटकर रोता रहा.



सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

फिलहाल, काफी देर तक वह अपने पालतू की लाश से अलग होने को तैयार नहीं हुआ. घटना के दौरान मौजूद एक राहगीर ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. इस मार्मिक घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment