👇
Night Sweats Sign: अगर आपको भी रात के समय काफी ज्यादा पसीना आता है, तो वो केवल गर्मी की वजह से ही नहीं बल्कि कुछ बीमारियों के वजह से भी होता है.
Night Sweats Sign: अक्सर अधिकतर लोगों के साथ ऐसा होता है कि रात में सोते समय काफी ज्यादा पसीना आता है कुछ हद तक ये काफी ज्यादा आम होता है, लेकिन अगर आपको ये दिक्कत काफी ज्यादा होती है, तो ये किसी गंभीर बीमारी के संकेत हो सकते हैं, जिसको आपको गलती से भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अगर मौसम गर्म हो या कमरे में पर्याप्त वेंटिलेशन न हो तभी भी लोगों को ये गलती हो सकती है. कपड़े या बिस्तर तक पसीने में भीग जाता है, तो इसको आपको गलती से भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, वरना आपको दिक्कत काफी ज्यादा देखने के लिए मिल सकती है. शरीर में छिपी किसी गंभीर बीमारी का शुरुआती संकेत भी ये हो सकता है. आइए आपको बताते हैं, कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं.
राम में पसीना आना हो सकती हैं ये 5 बीमारियों के संकेत
1. डायबिटीज या ब्लड शुगर की समस्या
अगर आपको रात के समय काफी ज्यादा पसीना आ रहा है या आपको दिक्कत काफी ज्यादा हो रही है, तो आपको डायबिटीज या ब्लड शुगर की समस्या भी आपको ज्यादा हो सकता है. घबराहट, दिल की धड़कन तेज होना या कमजोरी महसूस हो सकती है.
2. टीबी
अगर आपको रात में काफी ज्यादा बैचेनी या कमजोरी महसूस हो रही है, तो आपको टीबी की बीमारी हो सकती है. इसके साथ लगातार खांसी, हल्का बुखार, भूख कम लगना और तेजी से वजन घटना भी आपको देखने के लिए मिल सकता है.
3. थायरॉयड
अगर आपको रात में बार-बार काफी ज्यादा पसीना आने की दिक्कत हो रही है, तो आपको थायरॉयड की समस्या हो सकती है, इसलिए इस समस्या को आपको गलती से भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अधिक गर्मी लगती है और रात में भी अत्यधिक पसीना आता है, तो आम बात नहीं है.
4. हार्मोनल बदलाव
रात में काफी ज्यादा अगर आपको पसीना आता है और बैचेनी सी भी लगती है, तो आपको हार्मोनल बदलाव जैसी समस्या भी हो सकती है. महिलाओं में मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव के कारण ऐसा देखने के लिए मिल सकता है. इसलिए आपको नजरअंदाज बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए.
5. बैक्टीरियल या वायरल संक्रमण
बैक्टीरियल या वायरल संक्रमण के कारण भी आपको रात के समय सोते टाइम काफी ज्यादा पसीना आने जैसी दिक्कत हो सकती है. हर बार रात में पसीना आने का मतलब गंभीर बीमारी नहीं होता, लेकिन यदि यह समस्या लंबे समय तक चल रही है, तो इसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
डिस्क्लेमर:
यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. janjantaksandesh.com इसकी पुष्टि नहीं करता है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. अगर आपको कोई बीमारी है या सेहत से जुड़ी कोई समस्या है, तो कुछ भी अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें. हर इंसान की सेहत अलग होती है, इसलिए असर भी अलग हो सकता है.


















