👇
Chhatisgarh News/रायपुर। ROLBOL Community द्वारा आयोजित ROLBOL Youth Conclave 2026 के लिए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मुख्य वक्ता के रूप में औपचारिक आमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने ROLBOL Community की सोच, उद्देश्य एवं युवाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
बता दें कि, चिराग पासवान ने विशेष रूप से समुदाय के मूल मंत्र “Rest of Life – Best of Life” की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह केवल एक संदेश नहीं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक, जिम्मेदार और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा देने वाला एक सशक्त विचार है।
दरअसल, उन्होंने ROLBOL Community द्वारा युवाओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व निर्माण, सामाजिक जागरूकता, नेटवर्किंग एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में संचालित विभिन्न गतिविधियों और पहलों की भी मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच युवाओं को नई सोच, सही दिशा और समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।
वहीं, इस अवसर पर ROLBOL Community के संस्थापक दर्शन सांखला, सह-संस्थापक वीरेन नागवंशी और ROLBOL Youth Conclave 2026 के कन्वेनर राकेश नवलखा ने चिराग पासवान को कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा, उद्देश्य तथा आगामी योजनाओं से अवगत कराया तथा उन्हें औपचारिक आमंत्रण पत्र भेंट किया।
ज्ञात हो कि, चर्चा के दौरान चिराग पासवान ने आयोजन की अवधारणा एवं उद्देश्य की सराहना करते हुए ROLBOL Youth Conclave 2026 में शामिल होने का आश्वासन दिया तथा आयोजन समिति को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
वहीं, आयोजन समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि चिराग पासवान की प्रेरक उपस्थिति और मार्गदर्शन से प्रदेश सहित देशभर से आने वाले हजारों युवाओं को नई ऊर्जा, नई दिशा एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलेगी।
दरअसल, ROLBOL Youth Conclave 2026 युवाओं के लिए सीखने, नेतृत्व विकसित करने, विचारों के आदान-प्रदान तथा सार्थक नेटवर्किंग का एक प्रभावशाली मंच होगा, जहाँ देश के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियाँ अपने अनुभव और विचार युवाओं के साथ साझा करेंगी।
आयोजन समिति
फिलहाल, इस आयोजन का नेतृत्व संस्थापक दर्शन सांखला, सह-संस्थापक वीरेन नागवंशी तथा कॉन्क्लेव कन्वेनर राकेश नवलखा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। आयोजन समिति में आकाश साहू, अनुअग्रवाल, फणीश जैन, मेहुल गोयल, यश ठक्कर, जयराज गुरनानी, नमन कोरी, अमिताभ अग्रवाल, निलेश सांखला, गगन बराड़िया, प्रिंस पांडेय, सृष्टि पल्लीवाल सहित ROLBOL Community के अनेक समर्पित सदस्य एवं स्वयंसेवक सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रहे हैं।


















