👇
रोहित कुमार यादव/बगीचा/जशपुर नगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बग़ीचा विकासखण्ड में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल महादेवडांड द्वारा नवीन मंडल गठन के पश्चात प्रथम परिचयात्मक बैठक का आयोजन उत्साह और जोश के साथ किया गया।

बता दें कि बैठक में संगठन के कार्य प्रणाली युवा मोर्चा की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने युवाओं का आवाहन करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा केवल संगठन नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण सामाजिक नेतृत्व और जनसेवा का सशक्त मंच है जहां से भविष्य के नेतृत्व का निर्माण होता है,
वहीं, बैठक की शुरुआत संगठनात्मक परिचय के साथ हुई जिसमें नव नियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का फूल माला से स्वागत किया गया। इसके बाद आगामी दिनों में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा तथा ‘एक बूथ-20 यूथ’ BJYM ज्वाइनिंग, नए युवाओं जोड़ने का अभियान को लेकर विस्तृत रणनीति साझा की गई।

दरअसल, अतिथियों ने दोनों कार्यक्रम को जनभागीदारी के माध्यम से भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने का आवाहन किया।
फिलहाल, इस अवसर पर प्रभारी श्री करुणा यादव, एवं सहप्रभारी संतोष कुमार गुप्ता, युवा मोर्चा महामंत्री श्री मिथुन यादव, बगीचा यूवा मोर्चा प्रभारी श्री जगदीश यादव,जी, मंडल महामंत्री श्री दीपक नागेश जी, मंडल महामंत्री श्री कृष्णा यादव जी, sc मोर्चा अध्यक्ष नीलाम्बर चौहान जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्री विजय गंगा दास जी, शक्तिकेन्द्र प्रभारी श्री मंगरू साय जी, एवं भारी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


















