शव दफनाने को लेकर ग्रामीणों का विरोध जारी..शमशान घाट का रास्ता किया बंद..हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार बनी सहमति..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhatisgarh News/धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मृतिका के शव दफन को लेकर विवाद खड़ा हो गया. श्यामतराई गांव में हिंदू धर्म नहीं मानने वाली महिला के शव दफनाने का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया. सूचना के बाद मौके पर प्रशासनिक अमला भी पहुंच गया है.

वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि मृतिका गीता साहू पिछले कई वर्षों से हिंदू रीति रिवाज का पालन नहीं कर रही थी और गांव के किसी भी हिंदू मान्यता और भगवान को नहीं मान रही थी. उन्होंने बताया कि महिला द्वारा रामपाल पंत को मानने की बात कही जा रही थी.

बड़ी संख्या में ग्रामीणों का विरोध जारी

दरअसल, शव दफनाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. वह महिला के शव को गांव की जमीन में दफनाने का विरोध कर रहे हैं. मृतिका के शव को उसके परिजन जब दफनाने पहुंचे तो ग्रामीणों ने कहा कि शमशान घाट में हिंदू रीति रिवाज से ही अंतिम संस्कार होना चाहिए. इसके बाद वहां बांस लगाकर घेराबंदी कर दी.

मौके पर प्रशासनिक अमला मौजूद

फिलहाल, घटना की सूचना पर मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची. काफी देर तक दोनों पक्षों को समझाइश दी गई. बातचीत के बाद परिवार ने महिला का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक करने को तैयार हुआ. फिलहाल गांव में हालात सामन्य है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment