Jashpur Accident : कुत्ते को बचाने के चक्कर में माटी पहाड़ छर्रा से जशपुर जाने वाली यात्री बस पलटी..कई लोग घायल..पढ़ें पूरी ख़बर

.

फरसाबहार/जशपुर नगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में माटी पहाड़ छर्रा से जशपुर जाने वाली यात्री बस पूरी तरह पलट गई है। यात्री बस के सभी चक्के उपर हो गए । इस बस में तकरीबन 35 से 40 सवारी मौजूद थे। घटना अंकिरा से तपकरा के बीच बाघमारा के पास हुई ।

फिलहाल, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की रफ्तार तेज थी। इसी दौरान सामने में एक कुत्ता आ गया और उसी कुत्ते को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में हांलाकि किसी को ज्यादा गभीर चोटें नहीं आयी है लेकिन घटना के बाद यहाँ चीख पुकार मच गई और कई घायलों को आनन फानन में निजी वाहन से अस्पताल भेजा गया ।

वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटनास्थल से फरसाबहार की दूरी महज 10 किमी है और 10 किमी की दूरी तय करने में 108 को डेढ़ घण्टे लग गए। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए janjantasandesh . com पर।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment