CM Breaking: CM साय ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ की बसों को दिखाएंगे हरी झंडी, करीब 20 दिनों तक विभिन्न राज्यों से होकर गुजरेगी

🇮🇳

Chhattisgarh News/रायपुर. ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ की जिम्मेदारी भाजयुमो को सौंपी गई है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बसों को हरी झंडी दिखाकर यात्रा दल को रवाना करेंगे.

वहीं, शाम 4:30 बजे यात्रा दल रवाना होगा. यह संकल्प यात्रा 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगी और करीब 20 दिनों तक विभिन्न राज्यों से होकर गुजरेगी.

दरअसल, यात्रा में छत्तीसगढ़ भाजयुमो के 100 युवा शामिल होंगे. यात्रा की शुरुआत वडनगर और काशी से एक साथ होगी, जबकि देशभर में 20 अलग-अलग रूट्स पर यात्रा निकाली जाएगी. प्रत्येक रूट पर 25 पदयात्री सहभागिता करेंगे, वहीं 50 युवा बाइक पर जल कलश लेकर चलेंगे.

फिलहाल, इस दौरान पवित्र नदियों के जल का संग्रह किया जाएगा और हाटकेश्वर महादेव तथा काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment