डबल मर्डर से इलाके में फैली सनसनी.! घर में मिले युवक और महिला के शव..पति पर हत्या का शक..जांच में जुटी पुलिस

🇮🇳

Chhattisgarh Crime News/सरगुजा। कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिसरपानी में दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। एक मकान से पुलिस ने युवक और महिला के शव बरामद किए हैं। मृतकों की पहचान बेन्जे बड़ा और नईहारो मझवार के रूप में हुई है। दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

दरअसल पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त की शाम बेन्जे बड़ा, नईहारो मझवार और उसका पति बाबूलाल मझवार एक मकान में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि तीनों शराब के नशे में थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि विवाद के दौरान बाबूलाल मझवार ने फावड़े से अपनी पत्नी और युवक पर हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। वारदात के बाद से बाबूलाल फरार बताया जा रहा है।


फिलहाल, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की पूरी वजह और घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment