CM साय की संवेदनशील पहल से युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर..परिवहन आरक्षकों के 50 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ी..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh News/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी दिशा में परिवहन विभाग में परिवहन आरक्षकों के 50 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। परिवहन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

वहीं, अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा परिवहन आरक्षक के 50 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा का परिणाम व्यापमं से प्राप्त होने के बाद प्राप्तांकों और अभ्यर्थियों की पात्रता के आधार पर कुल 250 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चिन्हित किया गया है।


दरअसल, चिन्हित अभ्यर्थियों का शारीरिक मापदंड परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की सूची और बुलावा पत्र परिवहन विभाग की वेबसाइट cgtransport.gov.in तथा कार्यालय परिवहन आयुक्त के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं।

फिलहाल, राज्य सरकार की इस पहल से परिवहन विभाग में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने के साथ भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार युवाओं की प्रतिभा को अवसर देने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment