🇮🇳
Chhattisgarh News/रायपुर। राजधानी रायपुर में बाढ़ जैसी आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए आज मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और जिला प्रशासन की संयुक्त पहल पर यह आपदा प्रबंधन अभ्यास मंदिर हसौद तहसील के ग्राम परसदा सेंध लेक में होगा।
दरअसल, मॉक ड्रिल का आयोजन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर प्रशासन, राहत एवं बचाव दल और संबंधित विभागों की तैयारियों का परीक्षण किया जाएगा।
फिलहाल, अभ्यास के दौरान आपदा की सूचना मिलने से लेकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने तक की पूरी प्रक्रिया को मॉक ड्रिल के माध्यम से परखा जाएगा। इसमें प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, बचाव कार्य, राहत सामग्री उपलब्ध कराने और सुरक्षा व्यवस्था समेत विभिन्न तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।


















