SBI अकाउंट से बार-बार कैश निकालना पड़ेगा महंगा, 1 अक्टूबर से बदल रहा ये नियम, आइए जानें

🇮🇳

नई दिल्ली। SBI BSBD खाते से कैश निकालने वालों के लिए नियम बदल रहा है. 1 अक्टूबर से 4 निकासी फ्री रहेंगी, इसके बाद हर बार ₹15 + GST देना होगा.

अगर आपका SBI में Basic Savings Bank Deposit Account यानी BSBD खाता है और आप ब्रांच जाकर पैसे निकालते हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है. SBI 1 अक्टूबर 2026 से कैश निकालने के चार्ज में बदलाव करने जा रहा है. नए नियम के मुताबिक, महीने में 4 बार तक पैसे निकालना फ्री रहेगा. लेकिन इसके बाद हर बार कैश निकालने पर ₹15 चार्ज + लागू GST देना होगा. यह नियम BSBD Account (Branch Channel) पर लागू होगा. इसका Product Code 1011-1701 है.

1 अक्टूबर से कितना चार्ज लगेगा?

महीने में 4 बार तक ब्रांच से कैश निकालने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. इसके बाद हर निकासी पर ₹15 और GST देना होगा.

महीने में कितनी बार कैश निकाला- कितना चार्ज लगेग

पहली 4 बार कोई चार्ज नहीं
5वीं बार ₹15 + GST
6वीं बार ₹15 + GST
7वीं बार ₹15 + GST
उदाहरण के लिए, अगर आपने एक महीने में ब्रांच से 6 बार पैसे निकाले, तो पहली 4 बार कोई चार्ज नहीं लगेगा. 5वीं और 6वीं बार पैसे निकालने पर ₹15-₹15 और GST देना होगा.

SBI का BSBD खाता क्या है?

दरअसल, BSBD यानी Basic Savings Bank Deposit Account एक ऐसा सेविंग्स अकाउंट है, जिसमें रोजमर्रा की जरूरी बैंकिंग सुविधाएं मिलती हैं. इसमें पैसे जमा करने और निकालने जैसी बेसिक सुविधाएं शामिल हैं. यह सामान्य सेविंग्स अकाउंट से थोड़ा अलग होता है. दोनों खातों में मिलने वाली सुविधाएं और पैसे निकालने से जुड़े नियम अलग हो सकते हैं. अगर आपका SBI में BSBD खाता है, तो अपने खाते पर लागू लेटेस्ट नियम और चार्ज जरूर देख लें.

किन लोगों को ज्यादा ध्यान रखना होगा?

फिलहाल, इस नए नियम का सबसे ज्यादा ध्यान उन ग्राहकों को रखना होगा, जो हर महीने ब्रांच से 4 से ज्यादा बार कैश निकालते हैं. अगर आप महीने में 1, 2, 3 या 4 बार पैसे निकालते हैं, तो इन निकासी पर नया ₹15 चार्ज नहीं लगेगा. लेकिन 5वीं बार से हर कैश निकासी पर चार्ज लगेगा. यानी महीने में बार-बार ब्रांच जाकर कैश निकालने वालों को अब अपनी निकासी का हिसाब रखना होगा.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment