CM साय, अरुण साव और विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी, राष्ट्रवादी विचारक वीरेंद्र दुबे की शिकायत पर FIR दर्ज

🇮🇳

Chhattisgarh News/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। राष्ट्रवादी विचारक वीरेंद्र दुबे की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

दरअसल, शिकायत के मुताबिक सागर निर्मलकर नामक इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें @quail.3131469 नामक आईडी से अश्लील गालियों के साथ कमेंट किए गए हैं। इसकी शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज


फिलहाल, पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 353(2) और 356 के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में सोशल मीडिया पोस्ट और उससे जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment