26 अगस्त का इतिहास: आज ही के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मदर टेरेसा का जन्म..जानें और प्रमुख घटनाएं

🇮🇳

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 26 अगस्त की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं और महान व्यक्तित्वों से जुड़ी हुई है। इस दिन जहां अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़गढ़ पर कब्जा किया था, वहीं मदर टेरेसा और बंसीलाल जैसी हस्तियों का जन्म हुआ। 26 अगस्त को अमेरिका में महिलाओं को मताधिकार मिलने जैसी ऐतिहासिक घटना भी हुई। आइए जानते हैं इस तारीख की प्रमुख घटनाएं।

26 अगस्त की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1303: अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़गढ़ पर कब्जा किया।
1891: हिंदी साहित्य के महान उपन्यासकार चतुरसेन शास्त्री का जन्म हुआ।
1910: नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मदर टेरेसा का जन्म युगोस्लाविया में हुआ।
1914: बंगाल के क्रांतिकारियों ने कलकत्ता में ब्रिटिश बेड़े पर हमला कर 50 माउजर और 46 हजार राउंड गोलियां लूट लीं।
1920: अमेरिका में महिलाओं को मताधिकार मिला।
1927: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल का जन्म हुआ।
1955: सत्यजीत रे की चर्चित फिल्म ‘पाथेर पांचाली’ रिलीज हुई।
1956: प्रसिद्ध राजनेत्री और संजय गांधी की पत्नी मेनका गांधी का जन्म हुआ।
1977: जर्मनी के म्यूनिख शहर में 20वें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई।
1982: नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया।
1999: माइकल जॉनसन ने 400 मीटर दौड़ में विश्व रिकॉर्ड बनाया।


2001: बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री को जेल भेजा गया।
2002: दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में दस दिवसीय पृथ्वी सम्मेलन शुरू हुआ।
2007: पाक-अफगान सीमा पर अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना ने 12 तालिबानियों को मार गिराया।
2008: तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी ने अपनी नई पार्टी प्रजा राज्यम का उद्घाटन किया।
2012: प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार ए.के. हंगल का निधन हुआ।
2013: फिलीपींस में विकास सहायता कोष घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए।
2015: अमेरिका के वर्जीनिया में दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
2017: गुरमीत राम रहीम पर अदालत के फैसले के बाद हरियाणा में हुए प्रदर्शन में 31 लोगों की मौत हुई।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment