CM Breaking: CM साय आज बलरामपुर और जशपुर जिले का करेंगे दौरा, पंडरीपानी में SBI बैंक के नए शाखा का करेंगे उद्घाटन

🇮🇳

Chhattisgarh News/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री करीब सुबह 11:35 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे.

बता दें कि, यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए बलरामपुर के राजपुर जाएंगे, जहां ग्राम कर्रा में आयोजित श्री महारुद्र यज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में शामिल होंगे.

वहीं, इसके बाद मुख्यमंत्री जशपुर के पण्डरीपानी पहुंचेंगे. यहां महतारी सदन में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. साथ ही विभागीय स्टॉल का अवलोकन करने के अलावा बहनों से संवाद करेंगे.

फिलहाल, पण्डरीपानी में एसबीआई की नई शाखा का उद्घाटन भी करेंगे. इसके बाद शाम 4:45 बजे बगिया स्थित निज निवास पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment