दर्दनाक सड़क हादसा.! रेत से भरी ट्रैक्टर ने मासूम को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत..नाराज ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को फूंककर चालक को पीटा..फिर किया चक्काजाम

🇮🇳

Chhattisgarh News/धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आज दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां रेत से भरे ट्रैक्टर ने एक मासूम को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और ग्रामीणों ने टैक्टर चालक को मार मारकर अधमरा कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया।



यह है पूरा मामला

वहीं यह पूरा मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि नारी गांव में शुक्रवार सुबह रेत से भरे ट्रैक्टर ने एक मासूम को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।


ट्रैक्टर में आग लगाकर की चालक की पिटाई

फिलहाल, घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण नारी बस स्टैंड के पास एकत्रित हो गए और चक्का जाम कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने ट्रैक्टर में आग लगा दी और ट्रैक्टर चालक की पिटाई भी कर दी। चालक मौके पर बेसुध हालत में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment