
.
Chhattisgarh News/रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल पद्मशाली समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने आगे कहा, मार्कण्डेय ऋषि भारतीय सनातन परंपरा के महान तपस्वी, ब्रह्मज्ञानी एवं अमरत्व के प्रतीक माने जाते हैं। उन्होंने अपने तप, साधना और अटूट भक्ति से यह सिद्ध किया कि धर्म, सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलकर असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।
वहीं, महामृत्युंजय मंत्र की महिमा से जुड़ा उनका जीवन आज भी मानवता को सदाचार, संयम और अध्यात्म का संदेश देता है। इस पावन अवसर पर पद्मशाली समाज द्वारा आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हमारी समृद्ध परंपरा और संस्कारों की जीवंत झलक थीं। समाज के इस प्रयास के लिए आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद।
फिलहाल, मार्कण्डेय ऋषि जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का शाश्वत स्रोत है। गोपाल परसावार , पुरुषोत्तम प्रकाश , गोविंद , रितेश, रवि , शशि, आनंद , अन्तरा, संगीता , मीना समेत समेत समाज के लोग उपस्थिति रहे।










