ऑपरेशन शंखनाद.! जशपुर पुलिस ने बचाया 14 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से, एक आरोपी तस्कर गिरफ्तार, दो फरार..पढ़ें पूरी समाचार

🇮🇳

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लगातार गोवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्ति दिलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 06.09.26 की अपराह्न करीबन 01.00 बजे थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति बोरोकोना के जंगल के रास्ते से होते हुए खरसोता पुलिया के पास भारी मात्रा में गौ वंशों को पैदल जल्दी जल्दी हांक कर, बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए झारखंड राज्य की ओर ले जा रहे हैं,

मुखबिर की सूचना पर तत्काल रवाना हुआ पुलिस टीम

वहीं, पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु ग्राम खरसोता रवाना हुआ गया, जहां पुलिया के पास पुलिस ने देखा कि कुछ व्यक्ति कुछ गौ वंशों को पैदल हांक कर जल्दी जल्दी पैदल हांक कर ले जा रहे हैं,

घेराबंदी कर एक तस्कर को किया गिरफ्तार,दो  फरार

बता दें कि पुलिस की टीम के द्वारा तत्काल घेरा बंदी की गई, इस दौरान पुलिस की टीम को देख कर संदिग्ध गौ तस्कर, जंगल का फायदा उठाते हुए, गौ वंशों को छोड़कर भागने का प्रयास करने लगे, पुलिस के द्वारा पीछा कर मौके से एक संदिग्ध तस्कर को दबोचा लिया गया, उसके शेष दो साथी जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गए।

फरार आरोपियों को शीघ्र कर लिया जाएगा गिरफ्तार

हालांकि , पूछताछ पर पकड़े गए संदिग्ध ने अपना नाम प्रेम सुधार राम उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम डड़गांव, चौकी मनोरा जिला जशपुर छ ग का रहने वाला बताया। पुलिस के द्वारा मौके से 14 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद किया गया, पुलिस के द्वारा सभी 14 नग गौ वंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।पुलिस ने फरार  गौ तस्करों को चिह्नित कर लिया है, पुलिस उनकी पता साजी कर रही है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा

वहीं, मामले में पुलिस के द्वारा थाना सिटी कोतवांली में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है, । पुलिस के द्वारा आरोपी प्रेम सुधार राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

दरअसल, मामले की कार्यवाही व गौ वंशों की सकुशल बरामदगी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर  निरीक्षक मोर ध्वज देशमुख, उप निरीक्षक संजीव कायता, प्रधान आरक्षक संजीत, सविता व आरक्षक  राम प्रताप यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

संलिप्त आरोपियों को नहीं बख्शा जाएगा

फिलहाल, मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने  14   नग गौ वंशों को  तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया है, व एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है,,पुलिस  मामले में फरार आरोपियों की पता साजी कर रही है, मामले में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा, ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment