शादी का झांसा देकर महिला नर्स से दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और साक्ष्य मिटाने से पुलिस के हाथ खाली, फिर..

🇮🇳

रोहतक/ हरियाणा। गोपीगंज में एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का दोषी एक अस्पताल संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता को जान से मारने की धमकी और साक्ष्य नष्ट करने का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई की है, लेकिन आरोपियों ने न्यायालय से स्टे ले रखा है।

नर्स से दुष्कर्म, धमकी के मामले में पुलिस के हाथ खाली

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और साक्ष्य मिटाने के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। पीड़िता थाने एवं पुलिस चौकी का चक्कर लगा रही है। महिला अपराधों को लेकर जिले की पुलिस संजीदा नहीं है। बता दें कि रोहतक (हरियाणा) निवासी पीड़िता ने पुलिस को गत माह में तहरीर देकर कहा था कि पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। वह लगभग नौ माह पूर्व उक्त अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत थी। इस बीच, अस्पताल संचालक डा. हरिशंकर त्रिपाठी के पुत्र अभिषेक त्रिपाठी निवासी खरगापुर, ऊंज ने उसे अपने जाल में फंसाना शुरू कर दिया।

फिलहाल, पीड़िता के शादीशुदा होने और आठ वर्ष की बेटी होने की जानकारी देने के बावजूद आरोपी ने पति को छोड़ने, साथ मिलकर अस्पताल चलाने एवं शादी करने का लालच दिया। इस दौरान पीड़िता के साथ कई बार जबरन दुष्कर्म किया गया। आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसका मोबाइल फोन छीनकर उसमें मौजूद सभी रिकॉर्डिंग एवं मैसेज डिलीट कर दिया था। मामले में पुलिस ने पिता एवं पुत्र पर संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया था। इस संबंध में चौकी प्रभारी शशांक वाजपेई ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपितों ने कोर्ट से स्टे लिया है। न्यायालय के आदेशानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment