🇮🇳
Bhagalpur News: लक्ष्मीपुर में मंदबुद्धि लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी जयनंदन साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना एक श्राद्धकर्म के दौरान हुई। पीड़ित लड़की का मेडिकल परीक्षण कर दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं यह घटना बीते रात रविवार का बताया जाता है। घटना की सूचना पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर थाना ले आया। पीड़ित लड़की को मेडिकल कराने के लिए जमुई भेजा गया जहां जांच के बाद डाक्टर ने दुष्कर्म होने की पुष्टि किया। स्थानीय स्तर पर सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जयनंदन साह उर्फ बैजू वाला घर कोलुहा थाना गिद्धौर जिला जमुई के रूप में हुआ।
फिलहाल, बताया जाता है कि आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ गांव में आयोजित एक श्राद्धकर्म में प्रोग्राम देने आया था। कार्यक्रम के बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया जो कलाकार समुदाय के लिय शर्मसार कर देने वाली बात है। एक कलाकार को समाज जहां सम्मान की नजर से देखता है। अब वहीं इस घटना ने एक बड़ा सबाल खड़ा कर दिया। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है।


















