PM मोदी के जन्मदिन और 25 वर्ष के कार्यकाल को खास अंदाज में मनाएगी BJP, डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा- प्रदेशभर में 36 लाख आशीर्वाद के दिये जलेंगे

🇮🇳

Chhattisgarh News/रायपुर. देशभर में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के जन्मदिन और उनके 25 वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर भाजपा ने विशेष तैयारियां की है. इसी तरह छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत करने जा रही है. पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के साथ के लिए प्रदेशभर में 36 लाख आशीर्वाद के दिये जलाए जाएंगे. प्रत्येक बूथ में 100 दिये जलाने का लक्ष्य तय किया गया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे.

तत्पश्चात, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि सभी संभागीय, जिलों और विकासखंड मुख्यालयों में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. बस्तर सेवा संकल्प अभियान भी विशेष तौर पर चलाया जाएगा. बस्तर के गांव-गांव में आशीर्वाद के दीये जलाए जाएंगे और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.


स्कूलों में बच्चे बनाएंगे ‘सेवा चित्र’

वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ कार्यक्रम होंगे, जिसमें बच्चे पेंटिंग के जरिए सेवा और विकास से जुड़े विषयों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे. वहीं स्कूलों और पंचायतों में ‘सेवा स्मरण’ कार्यक्रम के जरिए 25 वर्षों में हुए विकास कार्यों और बदलाव की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी.

आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा ‘आंगन का मिलन’

ज्ञात हो कि, अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम किया जाएगा. उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि इसके तहत फल वितरण समेत विभिन्न गतिविधियां की जाएंगी. ‘कहानी बदलाव के बीच’ कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल में आर्टिकल 370 हटाने जैसे विभिन्न विषयों पर कहानी बताई जाएगी.

सेवा मेरा योगदान’ और रंगोली प्रतियोगिता

वहीं इस अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम भी चलाया जाएगा. इसके अलावा ‘सेवा के रंग-रंगोली प्रतियोगिता’ का आयोजन होगा. इसमें अलग-अलग कलाकार हिस्सा लेंगे और दफ्तरों  में भी सेवा की थीम पर रंगोली बनाई जाएगी.

देशभर में पीएम मोदी का होगा संबोधन

दरअसल, 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा. इसके तहत सभी जिला मुख्यालयों में मशाल लाई जाएगी और उसे एक स्थान पर रखा जाएगा. कार्यक्रम स्थल पर एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के जिला मुख्यालयों को एक साथ संबोधित करते नजर आएंगे.


जनसेवा का महाकुंभ’ में जुटेंगे जनप्रतिनिधि

फिलहाल, उपमुख्यमंत्री ने अभियान को लेकर यह जानकारी भी दी कि ‘जनसेवा का महाकुंभ’ कार्यक्रम भी प्रस्तावित है. इसमें पंच से लेकर संसद तक के जनप्रतिनिधि राष्ट्रीय स्तर पर एक जगह एकत्रित होंगे. छत्तीसगढ़ से भी पूरी टीम इस कार्यक्रम में शामिल होगी.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment