🇮🇳
नई दिल्ली: भारतीय और विश्व इतिहास में 09 सितंबर का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह रहा है। इस दिन मैरी स्टुअर्ट को स्कॉट्स की रानी घोषित किया गया था। वहीं, भारत में संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया। क्रिकेट की दुनिया में भी यह तारीख खास है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर ने इसी दिन अपना पहला वनडे शतक बनाया था।
आइए जानते हैं 09 सितंबर की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं-
1543: महज नौ महीने की मैरी स्टुअर्ट को स्कॉट्स की रानी घोषित किया गया।
1776: फिलाडेल्फिया में हुई दूसरी महाद्वीपीय कांग्रेस की बैठक में संयुक्त उपनिवेश का नाम बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) रखा गया।
1791: अमेरिका की राजधानी का नाम राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन के नाम पर वाशिंगटन रखा गया।
1915: प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी यतिन्द्रनाथ सान्याल और अंग्रेजों के बीच उड़ीसा के काप्टेवाड़ा में संघर्ष हुआ।
1920: अलीगढ़ के एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बदल दिया गया।
1922: तुर्की की सेनाओं ने ग्रीक सेना का पीछा करते हुए इज़मिर में प्रवेश किया।
1923: तुर्की के प्रमुख नेता मुस्तफा कमाल अतातुर्क ने सीएचपी (CHP) की स्थापना की।
1924: हवाई के कोवाइ में हनेपेप नरसंहार हुआ। इसी वर्ष बेल्जियम में आठ घंटे के कार्य दिवस को लागू किया गया।
1945: दुनिया में पहली बार कंप्यूटर बग की खोज दर्ज की गई।
1945: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान ने चीन के सामने आत्मसमर्पण किया।
1948: उत्तर कोरिया ने अपना गणतंत्र दिवस मनाया।
1949: भारत की संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया।
1985: मूक-बधिर तैराक तारानाथ शेनॉय ने तीसरी बार इंग्लिश बे में तैरकर रिकॉर्ड बनाया।
1991: ताजिकिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1994: सचिन तेंदुलकर ने श्रीलंका में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक लगाया।
2001: उत्तरी गठबंधन के प्रमुख अहमद शाह मसूद की तालिबान ने हत्या कर दी।
2001: भारतीय फिल्म निर्देशक मीरा नायर की फिल्म ‘मानसून वेडिंग’ ने वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डन लायन पुरस्कार जीता।


















