Chanakya Niti: लड़कियां शादी से पहले लड़के की ये 5 बातें जरूर परखें, खुशहाल रिश्ते के लिए है जरूरी

🇮🇳

Chanakya Niti: शादी जिंदगी का बहुत बड़ा फैसला होता है, इसलिए सिर्फ लड़के का रूप-रंग या कमाई देखकर फैसला लेना सही नहीं है. चाणक्य नीति में लड़के के कुछ ऐसे गुणों की ओर इशारा किया गया है, जिन्हें शादी से पहले नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आखिर ये बातें कौन सी हैं और क्यों जरूरी हैं, आइए जानते हैं.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के एक महान स्कॉलर, इकोनॉमिस्ट और एथिक्स के जानकार के रूप में देखा जाता है. उनकी सदियों पहले कही गई बातें मानवजाति को आज भी एक सही रास्ता दिखाने का काम कर रही हैं. उनकी कही गई बातों को ही हम आज के समय में ‘चाणक्य नीति’ के नाम से जानते हैं. उन्हें सिर्फ पॉलिटिक्स की ही जानकारी नहीं थी, बल्कि वे मानव स्वभाव की भी बहुत गहरी समझ रखते थे. उन्होंने मानव स्वभाव और प्रैक्टिकल रिश्तों का बहुत बारीकी से अध्ययन किया था. चाणक्य का हमेशा से यह मानना था कि शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं है, बल्कि यह दो परिवारों और आने वाली जेनरेशन की फाउंडेशन होती है. यही कारण है कि उन्होंने हर लड़की को यह समझाया है कि शादी जैसे बड़े फैसले से पहले लड़के के बाहरी रूप-रंग की बजाय उसके असली गुणों को जरूर परखना चाहिए. जब आप इन गुणों को पहले ही परख लेते हैं, तो आपकी जिंदगी में हमेशा खुशहाली बनी रहती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें हर लड़की को शादी से पहले लड़के में जरूर चेक कर लेना चाहिए. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

लड़के का बर्ताव और उसकी आदतें

आचार्य चाणक्य के अनुसार, लड़का कितना भी स्मार्ट दिखता हो या उसके पास कितना भी पैसा हो, अगर उसका नेचर यानी स्वभाव खराब है तो सब बेकार है. अगर आप किसी लड़के से शादी करने का मन बना चुकी हैं, तो सबसे पहले यह देखें कि वह दूसरों से किस तरह से बात करता है. इस बात पर खास गौर करें कि वह अपने से छोटों या फिर अपने साथ या नीचे काम करने वालों के साथ किस तरह बात करता है. चाणक्य के अनुसार, जो इंसान दूसरों की इज्जत करता है, वही अपनी पत्नी को भी पूरा सम्मान देगा.

मुश्किल के समय में दिमाग से काम लेना

चाणक्य नीति के अनुसार, किसी भी इंसान की जिंदगी में हमेशा अच्छे दिन ही नहीं रहते हैं. कई बार जिंदगी में बहुत ही बुरा समय भी आ जाता है. चाणक्य कहते हैं कि एक सच्चा इंसान वही है जो मुसीबत आने पर न घबराए और न ही बेवजह गुस्सा करे. जो लड़का बुरे वक्त में शांत रहकर सही फैसला ले सकता है, वह अपने परिवार को हर मुश्किल से बचा सकता है. किसी भी लड़की के लिए हालात से घबराने या चिढ़ने वाले इंसान के साथ जीवन बिताना बहुत मुश्किल हो जाता है.

मेहनत करने की आदत

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको हमेशा एक आलसी इंसान से दूरी बनाकर ही रखना चाहिए. लड़का आज कितना कमाता है, इससे ज्यादा जरूरी यह देखना है कि वह मेहनती है या नहीं. अगर कोई लड़का मेहनत करने से नहीं डरता और अपने काम को लेकर गंभीर है, तो वह आज नहीं तो कल जिंदगी में जरूर कामयाब होगा और अपने परिवार का ख्याल रख पाएगा.

लड़कियों और औरतों की इज्जत करना

चाणक्य के अनुसार शादी जैसे रिश्ते में सबसे जरूरी चीज होती है अपने पार्टनर की इज्जत करना. यह देखने के लिए कि लड़का आपकी कितनी इज्जत करेगा, यह नोटिस करें कि वह अपने घर की औरतों जैसे अपनी मां और बहन के साथ कैसा व्यवहार करता है. जो इंसान अपने घर की महिलाओं की इज्जत करता है, वह अपनी पत्नी को भी बराबरी का दर्जा देगा और कभी उसके साथ गलत बर्ताव नहीं करेगा.

बुरी आदतों से रहता हो दूर

चाणक्य नीति के अनुसार, गुस्सा, लालच और नशा किसी भी इंसान की जिंदगी को पूरी तरह से बर्बादी के रास्ते पर ले जा सकता है. ऐसे में किसी भी लड़की को शादी करने से पहले यह पक्का कर लेना चाहिए कि जिस लड़के से उसकी शादी होने वाली है, उसे शराब, जुआ या फिर बहुत ज्यादा गुस्सा करने जैसी कोई बुरी आदत तो नहीं है. चाणक्य कहते हैं कि जो इंसान खुद पर कंट्रोल रख सकता है, वही एक खुशहाल घर भी चला सकता है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment