Ishan Kishan Record: ईशान किशन ने तोड़ा 16 साल पुराना रिकॉर्ड, बन गए नंबर 1

🏏

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ईशान किशन ने अपने बल्ले की धमक दिखाते हुए दलीप ट्रॉफी का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जानिए उन्होंने क्या कमाल किया है?

वहीं दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन ने ऐसा कमाल कर दिखाया है जो भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार देखने को मिला है. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने साउथ जोन के खिलाफ दोनों पारियों में मिलाकर 350 रन बना दिए जो कि एक रिकॉर्ड है.

ज्ञात हो कि ईशान किशन दलीप ट्रॉफी के एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. ईस्ट जोन के कप्तान ने साउथ जोन के खिलाफ पहली पारी में 270 रन बनाए, वहीं दूसरी पारी में उनके बल्ले से 80 रनों की पारी निकली.

वहीं ईशान किशन ने पूर्व विकेट कीपर दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड तोड़ा. 16 साल पहले इस खिलाड़ी ने वेस्ट जोन के खिलाफ मैच में 333 रन बनाए थे. अब ये रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम दर्ज हो गया है.

दरअसल, ईशान किशन के अलावा रमन लांबा ने दलीप ट्रॉफी के एक मैच में 320, यूसुफ पठान ने 318 और केएल राहुल ने 315 रन बनाए हुए हैं.

फिलहाल, ईशान किशन की कप्तानी में दलीप ट्रॉफी का फाइनल अब ईस्ट जोन के नाम होना तय है. पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन की साउथ जोन के खिलाफ जीत पक्की है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब ईशान दलीप ट्रॉफी भी जीतने वाले हैं. तीनों ही फाइनल में ईशान ने बल्ले से गजब योगदान दिया है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment