10 सितंबर का इतिहास: रणजीत सिंह से लेकर राफेल की भारतीय वायुसेना में एंट्री तक, जानें आज की प्रमुख घटनाएं

🇮🇳

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 सितंबर का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह रहा है। इस दिन सिलाई मशीन के पेटेंट से लेकर कई देशों की स्वतंत्रता, संयुक्त राष्ट्र से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले, भारत में पंजाब-हरियाणा के गठन और राफेल लड़ाकू विमानों के भारतीय वायुसेना में शामिल होने जैसी घटनाएं हुईं। 10 सितंबर को कई प्रसिद्ध भारतीय हस्तियों का जन्म हुआ, जबकि कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों का निधन भी हुआ।

10 सितंबर की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1785: प्रशिया ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1846: एलायस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।

1847: हवाई द्वीप में पहला थिएटर खोला गया।

1872: प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी रणजीत सिंह का जन्म हुआ।

1887: भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत का जन्म हुआ।

1912: भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति बी. डी. जत्ती का जन्म हुआ।

1926: जर्मनी मित्र राष्ट्रों के संघ में शामिल हुआ। इसी वर्ष जर्मनी ने ‘लीग ऑफ नेशंस’ की सदस्यता भी ली।

1939: कनाडा ने द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1966: संसद ने पंजाब और हरियाणा के गठन को मंजूरी दी।

1972: भारत के जाने-माने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का जन्म हुआ।

1974: अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तगाल से स्वतंत्रता हासिल की।

1976: इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का अपहरण कर लिया गया। विमान को लाहौर ले जाया गया। यात्री और चालक दल के सदस्यों को सकुशल मुक्त करा लिया गया।

1996: संयुक्त राष्ट्र महासभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि को तीन के मुकाबले 158 मतों से मंजूरी दी गई। भारत सहित तीन देशों ने संधि का विरोध किया।

2002: यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

2007: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को स्वदेश लौटने के बाद फिर से जेद्दा निर्वासित कर दिया गया।

2008: उच्चतम न्यायालय ने उपहार अग्निकांड मामले में दोषी ठहराए गए अंसल बंधुओं की जमानत रद्द कर दी।

2016: रियो पैरालंपिक में मरियप्पन थंगावेलु ने स्वर्ण पदक और वरुण भाटी ने कांस्य पदक जीता।

2020: फ्रांस निर्मित बहु-भूमिका वाले पांच राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना में शामिल किए गए।

2020: कई वर्षों की बातचीत के बाद भारत और जापान के सशस्त्र बलों के बीच आपूर्ति और सेवाओं के आदान-प्रदान के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

2022: भारत के प्रसिद्ध पुरातत्वविद् ब्रज बासी लाल का निधन हुआ।

2025: अमेरिकी दक्षिणपंथी राजनीतिक कार्यकर्ता चार्ली किर्क की यूटा वैली विश्वविद्यालय में मंच पर हत्या कर दी गई।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment