CG Breaking: आज हाईकोर्ट में तीन नए जजों का शपथ ग्रहण समारोह..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh News/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नामित जस्टिस संतोष शर्मा, जस्टिस सुषमा सावंत और जस्टिस सुधीर कुमार का शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह 10 बजे चीफ जस्टिस के कोर्ट हॉल में होगा।

वहीं, शपथ ग्रहण के बाद तीनों न्यायाधीश पदभार ग्रहण करेंगे और डिवीजन बेंच में मामलों की सुनवाई शुरू करेंगे। केंद्र सरकार ने 8 सितंबर को राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद तीनों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी।

बता दें कि, जस्टिस संतोष शर्मा और जस्टिस सुधीर कुमार ने 2009 में न्यायिक सेवा शुरू की थी, जबकि जस्टिस सुषमा सावंत वर्ष 1994 से न्यायिक सेवा में हैं और तीनों में सबसे वरिष्ठ हैं।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment