भूपेश बघेल के निवास में धूमधाम से मनाया गया तीजा पोरा तिहार..लोक गायिका ममता चंद्राकर गीतों पर जमकर थिरकीं कांग्रेस महिला विधायक, देखें Photos…

🇮🇳

Chhattisgarh News/रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सिविल लाइन रायपुर स्थित निवास में शुक्रवार को तीजा पोरा तिहार का आयोजन किया गया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं तीजा पोरा मनाने पहुंची थी। कांग्रेस की महिला विधायक, कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।



वहीं, महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से तीजा पोरा तिहार मनाया। इस दौरान महिलाओं ने छत्तीसगढ़ लोक गीतों पर जमकर डांस किया। रईचुली झूला का भी लुत्फ उठाया।

दरअसल, लोक गायिका ममता चंद्राकर ने भी गाना गाकर महिलाओं को नाचने पर मजबूर किया। पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल नजर आया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को तीजा पोरा की शुभकामनाएं भी दी।



फिलहाल, आयोजन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यहां विधायक, कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि बहनें उपस्थित हैं। तीजा, पोरा का तिहार है और गणेश चतुर्थी भी नजदीक है। प्रदेशवासियों को तीजा पोरा और गणेश चतुर्थी की बधाई। तीजा पोरा का त्योहार हमारे लिए बहुत खास है और सभी मिलकर इसे उत्साह के साथ मना रहे हैं।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment