🇮🇳
Chhattisgarh News/गरियाबंद। जिले में स्वाइन फ्लू के दो केस और एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। कोरोना संक्रमित मरीज हाल ही में ट्रेनिंग के सिलसिले में बाहर गया था। वापस लौटने के बाद जांच कराई गई, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई।
वहीं स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, तीनों मरीजों को घर पर क्वारेंटाइन कर इलाज किया जा रहा है। वहीं संक्रमितों के संपर्क में आए 14 लोगों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इन सभी की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है।
फिलहाल सीएमएचओ ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने और नियमित रूप से हाथ धोने की अपील की है।


















