CM Breaking: आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम साय..‘तीज त्यौहार’ कार्यक्रम में भी होंगे शामिल..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh News/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक न्यू सर्किट हाउस में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा की बैठक में शामिल होंगे।

वहीं इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर में आयोजित ‘तीज त्यौहार’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, जहां निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

फिलहाल इसके बाद रात 9:40 बजे से 10:30 बजे तक ‘कवि सम्मेलन एवं प्रखर सम्मान समारोह-2026’ में मुख्यमंत्री की मौजूदगी रहेगी। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रात 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment