आखिरकार हुआ सैकड़ों साल पुरानी जर्जर भवनों को ढहाने का सिलसिला जारी, चला निगम का जेसीबी..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh News/रायपुर। आखिरकार राजधानी रायपुर की सैकड़ो साल पुरानी जर्जर इमारतों को ढहाने की कार्रवाई शुरू हो गई है. सदर बाजार इलाके निगम ने पुरानी जर्जर इमारत को ढहाने का काम शुरू किया है. हाल ही में रायपुर नगर निगम ने 36 से अधिक जर्जर मकानों को नोटिस जारी किया था.

बता दें कि 11 और 12 सितंबर की दरमियानी रात को डीजे के साउंड से सदर बाजार में भवन के गिरने की घटना सामने आई थी. गनीमत रही कि रात को हुई घटना में किसी व्यक्ति को कोई खरोच तक नहीं आई, लेकिन इस घटना ने निगम प्रशासन को कार्रवाई करने के लिए मजबूर कर दिया.


वहीं, इसके पहले दिल्ली में भवन गिरने की घटना में सैंकड़ों जान जा चुकी है. इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर जर्जर भवनों की पहचान कर उन्हें ढहाने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. बरसात के दिनों में जर्जर भवनों के गिरने की घटना को देखते हुए अब जाकर सदर बाजार में कार्रवाई की जा रही है.


दरअसल, रायपुर नगर निगम के अधिकारी ने बताया की अब तक कुल 35 से अधिक पुराने जर्जर मकानों को नोटिस जारी किया गया है. बीते दिनों सदर बाजार की इमारत गिर गई थी, जिसके बाद ईमारत को ढहाने का कार्य किया जा रहा है. सदर बाजार इलाके को पूरे तरफ बंद कर दिया गया है. निगम और पुलिस की टीम मौजूद है. जल्द ही कार्रवाई पूर्ण कर दी जाएगी.

फिलहाल, निगम की कार्रवाई से खुश लोगों का कहना है कि जर्जर भवनों को ढहाने के लिए बरसात का इंतजार करने की क्या जरूरत थी. पहले ही इन भवनों को गिरा दिया जाना चाहिए था. इससे जान-मान का खतरा हमेशा बना रहता है. इसके साथ ही साथ जिला प्रशासन से उम्मीद लगाए हुए हैं कि त्योहार के मद्देनजर डीजे के दिल दहला देने वाले आवाज से भी राहत दिलाने का काम किया जाएगा.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment