Big News : MP बृजमोहन अग्रवाल के दिल्ली आवास पर CM साय सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता रात्रि भोज में हुए शामिल..पढ़ें पूरी ख़बर

.

रायपुर/दिल्ली। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के दिल्ली स्थित आवास 21, बलवंत राय मेहता लेन पर सोमवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित छत्तीसगढ़ भाजपा के कई महत्वपूर्ण नेताओं का रात्रिभोज पर आगमन हुआ।

वहीं, इस अवसर पर सांसद अग्रवाल ने न सिर्फ सभी का स्वागत किया बल्कि पुष्प गुच्छ देकर सबका सम्मान भी किया।


फिलहाल, भोज में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा और उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष किरणदेव सिंह, छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री दयालदास बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, दुर्ग सांसद विजय वघेल, सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक विक्रम उसेंड़ी, पूर्व राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे, पूर्व विधायक लता उसेंडी, पूर्व विधायक पुन्नूलाल मोहले, राज्यसभा सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व राज्यसभा सदस्य रणविजय सिंह जूदेव, पूर्व विधायक नारायण चंदेल, पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन व भूपेन्द्र सवन्नी आदि प्रमुखता से शामिल रहे।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment