Big Breaking : CM साय ने बीजेपी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई दी और कहा- नबीन जी के नेतृत्व में भाजपा बनेगी अजेय शक्ति

.

रायपुर/दिल्ली। CM विष्णुदेव साय ने बीजेपी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई दी और कहा, नबीन जी के नेतृत्व में भाजपा बनेगी अजेय शक्ति! नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आत्मीय भेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दी ।

फिलहाल, उनका सशक्त संगठनात्मक अनुभव, वैचारिक दृढ़ता और कार्यकर्ताओं से गहरा जुड़ाव भाजपा को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व में राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकसित भारत का संकल्प और अधिक मजबूत होगा। प्रभु श्रीराम जी के आशीर्वाद से भाजपा का यह नवयुग राष्ट्र निर्माण की नई गाथा रचे यही मंगलकामना है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment