थोड़ी देर में शुरू होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम.! मंच पर कांग्रेस नेताओं के बिना राहुल गांधी युवाओं से करेंगे सीधा संवाद..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

MP News/इंदौर। कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर करीब कांग्रेस के करीब 60 नेताओं ने राहुल गांधी से मुलाकात की, जिनमें विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश के प्रमुख कांग्रेस नेता और पदाधिकारी शामिल रहे। एयरपोर्ट से लेकर होटल तक जगह-जगह मंच लगाकर भी उनका स्वागत किया गया। होटल में भी राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ मीटिंग कर रहे हैं।

राहुल गांधी रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान में वे विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े विषयों पर केंद्रित इस आयोजन में गायक राघव चैतन्य, रैपर लशकरी और डांस ग्रुप विकास अनबिटेबल प्रस्तुति देंगे।

वहीं, जेन-जी को लक्ष्य कर आयोजित कार्यक्रम में 35 वर्ष तक की उम्र के युवाओं को शामिल किया गया है। करीब 20 दिनों से कांग्रेस आयोजन की तैयारियों और युवाओं के पंजीयन में जुटी है। शुक्रवार शाम तक स्थानीय प्रशासन से अनुमतियों और फायर-इलेक्ट्रिक एनओसी को लेकर नेताओं की जद्दोजहद चलती रही। कांग्रेस नेताओं ने एनओसी जारी नहीं होने को प्रशासनिक यातना बताया।

अमेरिका गॉट टैलेंट के विकास अनबिटेबल ड्रीम टीम ने परफार्मेंस दिया।

राघव चैतन्य ने लाइव परफ़ॉर्मेंस दिया। मासूका, सहित कई गानों पर युवा झूमे।

दरअसल जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने कहा सरकारी विभागों के अफसरों को निरीक्षण कर एनओसी और पूर्णता प्रमाण पत्र देना है, लेकिन निरीक्षण नहीं होने से एनओसी अटकी हुई है। इंदौर में होने वाला ‘छात्रों की गूंज’ (Chhatron Ki Goonj) इस शृंखला का देश में पांचवां आयोजन है।

फिलहाल इससे पहले कोटा, प्रयागराज, देहरादून और पुणे में ऐसे कार्यक्रम हो चुके हैं। राहुल गांधी शनिवार दोपहर इंदौर पहुंचे। शाम 5:30 से रात 8:15 बजे तक आयोजन में रहेंगे। रात को ही दिल्ली लौट जाएंगे।

यह रहेगा खास

युवाओं से संवाद : राहुल गांधी विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। शिक्षा और रोजगार प्रमुख विषय रहेंगे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां : राघव चैतन्य, लशकरी और विकास अनबिटेबल कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे।
गैर राजनीतिक स्वरूप : आयोजन में कांग्रेस के झंडे और चिह्न का उपयोग नहीं किया गया है।
35 वर्ष तक उम्र सीमा : जेन-जी को लक्ष्य कर युवाओं को जोड़ा जा रहा है।
मंच पर अकेले राहुल : कांग्रेस नेताओं के बिना राहुल गांधी का संबोधन होगा।
सुरक्षा और व्यवस्थाएं : पुलिस की शर्तों के अनुसार रूट, पार्किंग और आयोजन स्थल की व्यवस्थाएं की गई हैं।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment