आज ‘एशियन गेम्स’ का चौथा दिन मनु और मीरा से गोल्ड की उम्मीद, जानें ऐसा रहेगा भारत का कार्यक्रम शेड्यूल!

🇮🇳

Asian Games India Schedule 2026: एशियन गेम्स का चौथा दिन भारत के लिए कई मेडल लेकर आ सकता है, जिसमें एक से ज्यादा गोल्ड मेडल की संभावना है. खास तौर पर ओलंपिक मेडलिस्ट सितारों से उम्मीदें रहेंगी.

Asian Games India Schedule 2026: एशियन गेम्स 2026 के तीन दिन पूरे हो चुके हैं और अब चौथे दिन के एक्शन का इंतजार है. अभी तक तीनों दिन भारत की झोली में मेडल गिरे हैं. तीसरे दिन सिर्फ एक ही मेडल मिला लेकिन ये सबसे खास था क्योंकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आइची-नागोया गेम्स में देश का पहला गोल्ड मेडल जीता. अब यही सिलसिला चौथे दिन भी जारी रहे, इस उम्मीद के साथ कई एथलीट बुधवार 23 सितंबर को एक्शन में होंगे. इसमें सबसे ज्यादा नजरें शूटर मनु भाकर और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू पर होंगी.

एशियन गेम्स के चौथे दिन भारत के मुकाबले

5:30 AM: सेपकटकरॉ पुरुष टीम रेगु (ग्रुप B) भारत vs फिलीपींस

5:30 AM: सॉफ्ट टेनिस पुरुष सिंगल्स क्वार्टरफाइनल जय मीना vs शेरविन नुगुइट (फिलीपींस)

5:30 AM: ईस्पोर्ट्स (eFootball) डैनियल और चिन्मय साहू क्वार्टरफाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर)

5:40 AM: रोइंग बलराज पनवार (पुरुष सिंगल स्कल्स हीट)

6:15 AM: शूटिंग महिला 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल मनु भाकर, एशा सिंह, सुरूची इंदर सिंह (टीम मेडल इवेंट)

6:30 AM: इक्वेस्ट्रियन इवेंटिंग टीम और इंडिविजुअल क्रॉस-कंट्री फुआद मिर्जा, अर्जन सिंह नागरा, आशीष लिमये (मेडल इवेंट्स)

6:30 AM: शूटिंग पुरुष और महिला स्कीट क्वालिफिकेशन/टीम फाइनल (मेडल इवेंट)

6:30 AM: केनो स्प्रिंट पुरुष कायक फोर 500 मीटर हीट 1

6:30 AM: फेंसिंग महिला इंडिविजुअल फॉइल पूल स्टेज

6:30 AM: टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल भारत vs मालदीव

6:42 AM: स्विमिंग 100 मीटर बटरफ्लाई हीट

8:00 AM से 8:15 AM तक: फेंसिंग पुरुष इंडिविजुअल सेबर पूल

8:30 AM: कबड्डी महिला टीम (ग्रुप A) भारत vs ईरान

8:30 AM से: बॉक्सिंग पुरुष 80 किग्रा अंकुश vs हमसा वोगेल (बहरीन) राउंड ऑफ 16/प्रीलिम्स

8:30 AM: सॉफ्ट टेनिस जय मीना सेमीफाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर)

9:00 AM: शूटिंग महिला 10 मीटर एयर पिस्टल इंडिविजुअल फाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर- मेडल इवेंट)

9:45 AM: कबड्डी पुरुष टीम (ग्रुप A) भारत vs बांग्लादेश

10:00 AM: वेटलिफ्टिंग महिला 49 किग्रा फाइनल मीराबाई चानू (मेडल इवेंट)

10:30 AM: स्क्वैश पुरुष सिंगल्स राउंड ऑफ 32 (अभय सिंह, वीर चोटराणी)

10:30 AM: टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल आगे के राउंड (क्वालिफिकेशन के आधार पर)

11:00 AM: शूटिंग महिला स्कीट इंडिविजुअल फाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर- मेडल इवेंट)

11:20 AM: रोइंग रोहित-उज्जवल कुमार सिंह (पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स हीट)

11:30 AM: बैडमिंटन पुरुष टीम सेमीफाइनल भारत vs चीन (मेडल पक्का)

11:30 AM: हॉकी महिला टीम (पूल B) भारत vs थाईलैंड

12:00 PM: शूटिंग पुरुष स्कीट फाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर- मेडल इवेंट)

1:30 PM: वेटलिफ्टिंग महिला 53 किग्रा फाइनल ज्ञानेश्वरी यादव (मेडल इवेंट)

2:30 PM से: वुशु महिला सांदा 60 किग्रा सेमीफाइनल रोशिबीना देवी vs थानिया कुसुमानिंग्ट्यास (इंडोनेशिया) (मेडल पक्का)

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment