टीम इंडिया ने 72 घंटे में बदली ICC T20 रैंकिंग..जापान को हराकर नंबर-1 का छीना ताज..पढ़ें पूरी ख़बर

🏏

Indian Team ICC T20 Ranking: भारतीय टीम को जापान के खिलाफ पहले ही मैच में काफी पापड़ बेलने पड़ गए लेकिन किसी तरह उसने 2 रन से जीत दर्ज की. इस जीत ने एक बार फिर ICC रैंकिंग में बदलाव कर दिया.

भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच एक छोटे लेकिन रोमांचक मुकाबले के साथ खत्म हुआ, जिसमें टीम इंडिया ने 2 रन से जीत दर्ज की.


पहली बार भारत और जापान के बीच हुए इस मुकाबले में टीम इंडिया 5 ओवर में सिर्फ 32 रन बना सकी, जिसके बाद जापान की टीम उलटफेर करने के करीब थी लेकिन फिर चूक गई.


इस जीत ने जहां टीम इंडिया को एक बड़ी शर्मिंदगी से बचाया तो वहीं उसका ताज भी लौटा दिया, जो कुछ घंटों पहले ही इंग्लैंड ने छीना था.


जापान पर जीत के साथ भारतीय टीम फिर से ICC टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गई. टीम इंडिया ने 72 घंटे से भी कम समय में इंग्लैंड को नंबर-1 की पोजिशन से हटा दिया.


इस मैच के बाद टीम इंडिया अब एशियन गेम्स 2026 की तैयारियों में लग जाएगी, जहां भारत के पास लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतने का मौका है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment