आज का पंचांग 30 सितंबर: आज बुधवार को बन रहे पूजा-पाठ के ये शुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल और दिशाशूल!

🇮🇳

Aaj ka panchang 30 September 2026: आज बुधवार का दिन भगवान श्रीगणेश की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस समय पितृ पक्ष भी चल रहे हैं। देखें आज श्राद्ध और पूजा-पाठ के शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Aaj ka panchang 30 September 2026: आज 30 सितंबर, बुधवार को पितृ पक्ष का चतुर्थी श्राद्ध है। चतुर्थी तिथि को उन पितरों या दिवंगत परिजनों का श्राद्ध किया जाता है, जिनकी मृत्यु चतुर्थी तिथि को हुई हो। बुधवार होने के कारण आज का दिन भगवान श्रीगणेश की कृपा पाने के लिए खास रहने वाला है।

हिंदू धर्म में चतुर्थी तिथि भगवान श्रीगणेश को समर्पित मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन गणपति बप्पा को दूर्वा घास अर्पित करना और मोदक या बेसन के लड्डू का भोग लगाने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश की कृपा से जातक को जीवन में सुख-समृद्धि मिलती है और कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। जानें पंचांग से आज के पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त।


आज का पंचांग:
पं. ऋभुकांत गोस्वामी के अनुसार, 30 सितंबर, बुधवार, शक संवत्: 08, आश्विन (सौर) 1948 पंजाब पंचांग: 14, आश्विन मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम: 18, रबि-उल्सानी, 1448 विक्रमी संवत्: आश्विन कृष्ण चतुर्थी तिथि दोपहर 02.56 मिनट तक, भरणी नक्षत्र प्रातः 07.37 मिनट तक पश्चात कृतिका रात्रि 06.03 मिनट तक (सूर्योदय से पहले), वज्र योग रात्रि 12.21 मिनट तक, चन्द्रमा मेष राशि में दोपहर 01.14 मिनट तक उपरांत वृष राशि। सूर्य दक्षिणायन। शरद ऋतु। दोपहर 12 बजे से दोपहर 01.30 मिनट तक राहुकालम्। चतुर्थी का श्राद्ध।

आज सूर्य और चंद्रमा का समय:
सूर्योदय: सुबह 6:00 बजे

सूर्यास्त: शाम 5:56 बजे

चंद्रोदय: रात 8:11 बजे

चंद्रास्त: अगले दिन सुबह 9:21 बजे

आज के शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:37 बजे से सुबह 05:25 बजे तक।

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:36 बजे तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:11 बजे से दोपहर 02:59 बजे तक।

अभिजित मुहूर्त कोई नहीं

विजय मुहूर्त: दोपहर 03:37 बजे से शाम 04:24 बजे तक।

गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:32 बजे से शाम 07:56 बजे तक।

सायाह्न सन्ध्या: शाम 07:32 बजे से रात 08:46 बजे तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment