जशपुर के कोकियाखार चलो.! प्रो कबड्डी एवं रंगारंग नाटक प्रतियोगिता का है भव्य आयोजन, सभी कबड्डी टीमें और नाटक पार्टियों को तहे दिल से निमंत्रण!

🇮🇳

कोकियाखार/जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बागबहार तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोकियाखार में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर प्रो कबड्डी एवं रंगारंग नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

बता दें कि आज से नहीं कई वर्षों से इस गांव में दीपावली के शुभ अवसर पर प्रो कबड्डी प्रतियोगिता एवं रंगारंग नाटक प्रतियोगिता का आयोजन होता रहा है और भविष्य में भी होता रहेगा। यह इस गांव और क्षेत्र वासियों के लिए बड़ी हर्ष की बात है कि ऐसी प्रतियोगिता आयोजन इस गांव में होता रहा है।

वहीं इस दीपावली की पावन बेला पर प्रो कबड्डी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ कहीं के भी कबड्डी टीमें भाग ले सकते हैं तथा अपनी खेल की प्रतिभा दिखा सकते हैं। तो सभी कबड्डी टीमों से सादर अनुरोध है कि अधिक से अधिक टीमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा, अपनी जौहर दिखाएं।


प्रो कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत दिनांक 02-11-2026 को होना है, जिसकी पुरस्कार इस प्रकार है-

1. प्रथम पुरस्कार- 26626रू. एवं कप
2. द्वितीय पुरस्कार- 20626रू. एवं कप
3. तृतीय पुरस्कार- 14626रू. एवं कप
4. चतुर्थ पुरस्कार- 10626रू. एवं कप

प्रवेश शुल्क- 365 रू. मात्र/


दरअसल इस दीपावली के शुभ अवसर पर रंगारंग नाटक प्रतियोगिता में सभी नाटक पार्टियों को सादर आमंत्रित है और अपनी जौहर दिखाने की भरपूर अवसर है। मौका हाथों से निकलने दें और अधिक से अधिक नाटक पार्टियां भाग लें।

रंगारंग नाटक प्रतियोगिता जो कि दिनांक 05-11-2026 की रात को होना है जिसकी पुरस्कार इस प्रकार है-

1. प्रथम पुरस्कार- 45555रू. एवं शील्ड
2. द्वितीय पुरस्कार- 35555रू. एवं शील्ड
3. तृतीय पुरस्कार- 20555रू. एवं शील्ड

प्रवेश शुल्क- 551रू. मात्र/

फिलहाल इस प्रो कबड्डी प्रतियोगिता एवं रंगारंग नाटक प्रतियोगिता की शुभारंभ एवं समापन में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी–

यहां देखें-

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment