जशपुर के बगीचा में आर्केस्ट्रा मंच पर महिला डांसर के साथ उप सरपंच की अश्लील हरकत, वीडियो वायरल होने पर दी सफाई, कहा- AI से क्लिप बनाकर किया जा रहा छवि खराब

🇮🇳

बगीचा/जशपुरनगर। जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के महादेवडांड़ गांव में आयोजित आर्केस्ट्रा में एक महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत करते हुए उप सरपंच का विडियो इंटरनेट मिडिया में तेजी से बहु प्रसारित हो रहा है।

वहीं इस विडियो में उप सरपंच महिला डांसर पर रूपये लूटते हुए,आपत्तिजनक हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि ‘जन-जन तक संदेश कॉम’ इस प्रसारित विडियों की पुष्टि नहीं करता है।

वहीं उप सरपंच का कहना है कि उनकी छवि खराब करने के लिए कुछ लोगों ने एआई से विडियो बना कर,प्रसारित किया है। मामला जिले के बगीचा ब्लाक के महादेवडांड़ की है।

जानकारी के अनुसार महादेवडांड़ में दशहरा के अवसर पर एक रात्रिकालिन आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इस आर्केस्ट्रा में महिला व पुरूष कलाकार अपनी प्रस्तुती दे रहे थे। इसी दौरान ग्राम पंचायत घोघर के उप सरपंच जगेश्वर यादव,मंच पर चढ़ जाते हैं और एक महिला डांसर पर रूपयों की बारिश करते हुए,उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करने लगते हैं।

फिलहाल इस कथित विडियों में देखा जा सकता है कि उप सरपंच नृत्यांगना से लिपटते और उसके गोद में सिर रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। विडियों के इंटरनेट में प्रसारित होने के बाद उप सरपंच जगेश्वर यादव ने सफाई देते हुए,प्रसारित विडियों को गांव के ही कुछ लोगों द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की सहायता से बनाये जाने का दावा किया है। उनका कहना है कि इस तरह का विडियो प्रसारित कर,उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उप सरपंच ने इंटरनेट मिडिया में जारी किये गए अपने बयान में दावा किया है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाने की कोशिश पहले भी की जा चुकी है।

‘‘मेरी छवि खराब करने के लिए एआई से विडियो बना कर इंटरनेट मिडिया में प्रसारित किया जा रहा है। मुझे झूठे मामलों में फंसाने का षड़यंत्र पहले भी रचा जा चुका है।’’ जगेश्वर यादव,उप सरपंच,घोघर।

यहां देखें वीडियो-

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment