रायगढ़ में आज ‘युवा उड़ान कार्यक्रम-2026’..होगी महत्वपूर्ण भूमिकाओं पर चर्चा..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh News/रायगढ़. छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 23 अक्टूबर को रायगढ़ के संत बाबा प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम में ‘युवा उड़ान कार्यक्रम-2026’ आयोजित होगा. कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा.

बता दें कि इसमें विकसित छत्तीसगढ़-विकसित भारत, ‘एक देश-एक चुनाव’ और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की जाएगी.

वहीं कार्यक्रम में 16 से 24 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी तथा कला, खेल, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े युवा शामिल होंगे. युवाओं को अपने विचार और सुझाव रखने का अवसर भी मिलेगा.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment