छत्तीसगढ़ के 16 हजार कोटवारों का आज हड़ताल..जानें क्या है उनकी प्रमुख मांगे? पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh News/रायपुर. कोटवार एसोसियेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के आव्हान पर प्रदेशभर के 16 हजार कोटवार अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर 23 अक्टूबर को प्रदेश व्यापी प्रदर्शन करेंगे. नवा रायपुर के तूता धरना स्थल सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में इकट्ठा होकर कोटवार अपने हक की आवाज बुलंद करते हुए कोटवारों को नियमित कर राजस्व विभाग में संविलयन की मांग करेंगे.

वहीं संघ के प्रांताध्यक्ष प्रेमकिशोर बाघ, प्रांतीय सचिव नागेश्वर सिंह चौहानऔर मीडिया प्रभारी गिरिवरदास मानिकपुरी ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में इस बात की जानकारी दी.

बता दें कि पत्रकारों से चर्चा में कोटवार एसोसियेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष प्रेमकिशोर बाघ ने बताया 4 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन का यह दूसरा चरण है, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपा जाएगा.

हालांकि इससे पहले कोटवारों ने पहले चरण में 3 जुलाई 2026 को तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन कर तहसीलदारों के माध्यम से ज्ञापन सौंपा था. तीन माह के बाद भी शासन द्वारा कोटवारों के हित कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है, जिसके कारण प्रदेश के कोटवारों को बाध्य होकर दूसरे चरण का आंदोलन करना पड़ रहा है.

फिलहाल जन कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर प्रभावशाली ढंग से लागू करवाने में अहम भूमिका निभाने के बाद भी कोटवारों को नियमित कर्मचारी का दर्जा प्राप्त नहीं है.

प्रमुख मांगें

▪️कोटवारों को नियमित कर राजस्व विभाग में संविलयन की मांग.
▪️कोटवारों के पारि श्रमिक में महंगाई के अनुपात में वृद्धि करते हुए कम से कम 15 हजार रुपए मासिक किया जाए.
▪️कोटवार नियुक्ति में मनमानी करते हुए गैर वंशज सदस्यों को नियुक्ति देने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाते हुए कोटवार परिवार के सदस्यों को ही कोटवार पद पर नियुक्ति देने की मांग.
▪️नगर पालिक निगम क्षेत्र में कोटवारों की नियुक्ति पर लगा प्रतिबंध तत्काल हटाया जाए.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment