General Knowledge : बाइक और कार के पीछे कुत्ते क्यों भागने लगते हैं, क्या है इसके पीछे का कारण?

.

General Knowledge; कुत्ता एक ऐसा जानवर है जिसे सबसे ज्यादा वफादार जानवर माना जाता है। कई लोगों को यह भी कहते हुए सुना होगा कि वफादारी सीखनी हो तो कुत्ते से सीखो, उसे कोई एक बार खाना खिला देता है तो वो हमेशा उसके लिए वफादार होता है। इसके अलावा कुत्तों में और भी खूबी होती है मगर इस आर्टिकल में हम खूबियों पर चर्चा करने के लिए नहीं आए हैं बल्कि कुत्तों से जुड़े एक मजेदार फैक्ट के बारे में बताने आए हैं। आपने यह तो नोटिस किया ही होगा कि अकसर कुत्ते चलती बाइक या फिर कार के पीछे भागने लगते हैं मगर क्या आप जानते हैं कि वो ऐसा क्यों करते हैं। आइए आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं।

गाड़ियों के पीछे क्यों भागते हैं कुत्ते?

इसके पीछे कई कारण बताए जाते हैं। आइए आपको बारी-बारी सब कुछ बताते हैं। पहला कारण गंध को बताया जाता है। ऐसा माना जाता है कि किसी गाड़ी या फिर बाइक के टायर पर दूसरे कुत्तों की गंध को सूंघते ही वो उसे घुसपैठ मान लेते हैं और उस गाड़ी के पीछे भागने लगते हैं। इसी कारण कुत्ते दूसरे इलाकों की गाड़ियों या फिर बाइक के पीछे ही भागते हैं। दरअसल कुत्ते टायर पर पेशाब करके अपनी गंध छोड़ देते हैं और गाड़ी जैसे ही दूसरे इलाके में जाती है तो वहां के कुत्ते उस गंध को सूंघते ही उनके पीछे भागने लगते हैं।


ये भी हैं कुछ और कारण

गंध के अलावा उनके शिकार करने की प्रवृति को भी एक कारण माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि कुछ कुत्तों की तेज दौड़ने वाली चीजों का पीछा करने की प्रवृति होती है औ इसी कारण वो उनके पीछे भागते हैं। एक अन्य कारण यह है कि उन्हें तेज जाती बाइक या फिर गाड़ी को देखकर लगता है कि कोई चोर भाग रहा है और इसी कारण वो उनका पीछा करने लगते हैं।

Disclaimer:
इस आर्टिकल में आपको दी गई पूरी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर है और janjantaksandesh.com ऊपर दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इस आर्टिकल का उद्देशय केवल आप तक यह जानकारी पहुंचानी है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment