वैभव सूर्यवंशी निकले केएल राहुल से आगे.! युवराज सिंह नंबर 1..T20I की पहली 10 पारियों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय!

🏏

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को अभिषेक शर्मा के साथ ओपन करने का मौका मिला और उन्होंने टीम के लिए अच्छी पारी खेली। वैभव ने इस मैच में 19 गेंदों पर 45 रन की पारी 4 छक्के और 4 चौकों की मदद से खेली और इन 4 चौकों की मदद से उन्होंने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

वहीं वैभव ने इस मुकाबले में पहले विकेट के लिए अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर 43 गेंदों पर 133 रन की साझेदारी करते हुए टीम की जीत आसान कर दी और भारत ने कीवी टीम को लगातार तीसरे मैच में भी आसानी से हरा दिया। यही नहीं अपनी पारी में लगाए 4 छक्कों के दम पर अब वैभव भारत की तरफ से टी20आई की पहली 10 पारियों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में केएल राहलु से आगे निकल गए।

वैभव ने केएल राहुल को छोड़ा पीछे

दरअसल वैभव ने तीसरे मैच में 4 छक्के लगाए और वो अब टी20आई की पहली 10 पारियों में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए। वैभव ने अब तक टी20आई की पहली 10 पारियों में कुल 22 छक्के लगाए हैं जकि केएल राहुल ने इतनी ही पारियों में 20 छक्के लगाए थे और वो अब तीसरे नंबर पर चले गए।

फिलहाल भारत की तरफ से टी20आई की पहली 10 पारियों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब भी युवराज सिंह के नाम पर दर्ज हैं जिन्होंने इतनी पारियों में कुल 25 छक्के लगाए थे। इस सूची में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने कुल 16-16 छक्के टी20आई की पहली 10 पारियों में लगाए थे तो वहीं अभिषेक शर्मा लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं जिन्होंने कुल 15 छक्के इतनी पारियों में जड़े थे।

T20I की पहली 10 पारियों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय

◎ 25 छक्के: युवराज सिंह
◎ 22 छक्के: वैभव सूर्यवंशी
◎ 20 छक्के: केएल राहुल
◎ 16 छक्के: शुभमन गिल
◎ 16 छक्के: यशस्वी जयसवाल
◎ 15 छक्के: अभिषेक शर्मा

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment