Jashpur Breaking: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का खतरा.! जशपुर जिले में आज सभी आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूलें रहेंगे बंद, आदेश जारी!

🇮🇳

जशपुर नगर। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ एवं अतिवृष्टि की खतरे को देखते हुए जशपुर जिले में प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। कलेक्टर के अनुमोदन के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

ज्ञात हो कि जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी आदेश में मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ एवं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा।

वहीं जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर द्वारा भी 30 अक्टूबर को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

दरअसल प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों एवं बच्चों के स्वास्थ्य तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। जिले में मौसम की स्थिति को देखते हुए संबंधित विभागों एवं संस्थानों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

फिलहाल 30 अक्टूबर को जशपुर जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ-साथ सभी प्रमुख विद्यालय भी बंद रहेंगे।

यहां देखें आदेश कॉपी-

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment