Health Tips: दिवाली का पेंट सेहत पर न पड़े भारी, पुताई के दौरान इन बातों का रखें ध्यान!

🇮🇳

नई दिल्ली। दिवाली के लिए घर का रंग-रोगन भी कराया जाता है. अगर आप भी पेंट करवा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें, नहीं तो इससे आपकी और बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. चलिए जान लेते हैं.

रंगाई-पुताई के काम के दौरान हम घर का सामान जैसे फर्नीचर, शोपीस तो हटाकर रख देते हैं, लेकिन इसके अलावा भी बहुत सारी चीजों का ध्यान रखने की जरूरत होती है. जो रंग आपके घर को एक नया लुक देता है उससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है. खासकर पेंट करवाने के दौरान बच्चों का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि कुछ पेंट में लेड यानी सीसा आता है जो बहुत ही हानिकारक होता है.

हमें पेंट खरीदते वक्त ये तो ध्यान रखना ही चाहिए कि ये लेड फ्री हो. इसके अलावा भी जब तक पुताई हो रही हो तब तक छोटी-छोटी सावधानियां जरूर बरतें. लेड का बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट पर बेहद बुरा प्रभाव होता है. इसकी थोड़ी सी मात्रा भी उन्हें बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है तो वहीं ये बड़ों के लिए भी सुरक्षित नहीं है. चलिए जान लेते हैं कि पेट करवाते वक्त कौन सी बातों का ध्यान रखें.

कैसे होता है पेंट से नुकसान?
पेंट करवाने के दौरान उसमें मौजूद केमिकल और तेज स्मेल सांसों के जरिए शरीर में पहुंचती है. इसके अलावा पुराने पेंट को हटाने के दौरान धूल उड़ती है और ये भी शरीर में जाकर फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इसी के साथ ये आपकी आंखों और स्किन के लिए भी सही नहीं रहती है. इसके एक्सपोजर से एलर्जी, कमजोर इम्यूनिटी, सांस की तकलीफ वाले पेशेंट्स, बच्चों और बुजुर्गों को दूर रखना चाहिए.

घर में बनाए रखें वेंटिलेशन?
रंगाई-पुताई के दौरान ये बहुत जरूरी है कि आप घर में वेंटिलेशन बनाए रखें ताकि पेंट की तेज महक से परेशानी न हो. धूल और पेंट में मौजूद केमिकल के कण भी बाहर निकल जाएं. वेंटिलेशन के लिए खिड़कियों और दरवाजों को खुला रखें. इसी के साथ एग्जॉस्ट फैन भी ऑन करके रख सकते हैं ताकि घर में ताजी हवा आ सके और धूल-मिट्टी बाहर चली जाए.



स्किन-आंखों का करें बचाव
घर में पेंट हो रहा है तो अपनी आंखों, त्वचा, बालों को इसके संपर्क से बचाए रखना जरूरी है. काम के दौरान आप बाहर नहीं रह सकते हैं. ऐसे में मास्क पहनें और आंखों पर चश्मा पहन सकते हैं. आरामदायक लेकिन फुल कपड़े पहनना बेस्ट रहती है. इसी के साथ सिर पर भी कोई कपड़ा बांधकर रखें.

बच्चों-बुजुर्गों और प्रेग्नेंट महिलाएं रहें दूर
पुताई हो रही है तो कोशिश करें कि बच्चों को घर से दूर रहें. इसी तरह से गर्भवती महिलाओं, बीमार लोगों और बुजुर्गों को भी वहां से दूर रखना ही सही रहता है. पेंट के बाद जब स्मेल कम होने और घर की पूरी तरह सफाई होने का इंतजार करना सही रहता है. कोशिश करें कि सफाई के दौरान धूल कम से कम उड़े.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment