🇮🇳
Diwali Lakshmi Puja Items: दिवाली की रात मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि इस दिन पूजा करने पर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है. आइए जानें पूजा में किन चीजों को रखना शुभ होता है.
Diwali Lakshmi Puja Items: दिवाली का उत्सव सुख समृद्धि, खुशहाली और मां लक्ष्मी के स्वागत का पर्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक अमावस्या की रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती हैं और समस्त पृथ्वी को अपने आशीर्वाद से परिपूर्ण कर देती हैं. आज के दिन रोशनी का उत्सव होता अमावस्या की रात जागृत होती है और श्रद्धा के साथ पूजा पाठ संपन्न होते हैं. इस समय पर कई तरह के कार्यों को किया जाता है जो जीवन में शुभता एवं समृद्धि के कारक बनते हैं. इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है.
ज्योतिष शास्त्र एवं मान्यताओं के अनुसार दिवाली की रात पूजा के समय कुछ विशेष चीजें शामिल करने से घर में समृद्धि एवं शुभता का वास होता है. दिवाली पर इन पांच वस्तुओं को पूजा में शामिल करने से सुख शांति के साथ साथ घर में अन्न धन का वास सदैव बना रहता है. ऐसे में आइए जानते हैं दिवाली की लक्ष्मी पूजा में कौन सी 5 चीजें जरूर रखनी चाहिए.
कौड़ियां
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कौड़ियों का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है. दिवाली की रात लक्ष्मी पूजा में पीली कौड़ियां रखना शुभ माना जाता है. पूजा के बाद इन्हें पीले वस्त्र में बांधकर धन रखने के स्थान या तिजोरी में रख सकते हैं मान्यता है कि इससे घर में धन धान्य की वृद्धि होती है और आर्थिक संकट भी दूर हो जाते हैं.
कमल का फूल
मां लक्ष्मी को कमल का फूल अत्यंत प्रिय माना जाता है. दिवाली की पूजा में उन्हें कमल का फूल अर्पित करना शुभ होता है. कमल का फूल पवित्रता, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक कार्यों में मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं.

Puja Items
हल्दी की गांठ
हल्दी को हिंदू धर्म में शुभता और मंगल का प्रतीक माना गया है. दिवाली की रात पूजा के समय साबुत हल्दी की गांठ रखना शुभ माना जाता है. इसे मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु जी के सामने अर्पित करना चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि इससे घर में शुभता बनी रहती है, नकारात्मक तत्व समाप्त होते हैं.
चांदी का सिक्का
दिवाली की लक्ष्मी पूजा में चांदी का सिक्का रखना भी विशेष शुभ माना जाता है. चांदी को शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. पूजा के दौरान चांदी के सिक्के पर हल्दी और कुमकुम लगाकर मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करना चाहिए मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन एवं वैभव की वृद्धि होती है.
गोमती चक्र
दिवाली की रात मां लक्ष्मी की पूजा में गोमती चक्र रखना भी शुभ माना जाता है. धर्म ग्रंथों के अनुसार इसे धन और उन्नति का प्रतीक माना जाता है. पूजा के समय इसे मां लक्ष्मी के सामने अर्पित करना चाहिए इससे घर में बरकत बनी रहती है साथ ही साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.
दिवाली की रात बहुत ही विशेष होती है, इसे धर्म एवं ज्योतिष अनुसार अत्यंत ही महत्वपूर्ण समय माना गया है. अगर इस समय पर इन कुछ वस्तुओं को आप पूजा एवं जीवन में शामिल कर लेते हैं तो घर में सदैव लक्ष्मी जी का आशीर्वाद बना रहता है.
Disclaimer:
इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. janjantaksandesh.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.


















